हापुड़, सितम्बर 7 -- जनपद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग डेंगू से लड़ने के लिए तैयार हो गया है। यहां हापुड़ जिले के 9 सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बना दिए गए हैं। जिला अस्पताल में सबसे बड़ा डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिले में डेंगू के मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।

मौसमी बुखार और स्वाइन फ्लू मौसमी बुखार के बाद जिला हापुड़ में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। डेंगू के पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। डेंगू का जिले में खतरा बढ़ गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया है। यहां जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बना दिए हैं। 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार-चार बेड के मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाये गए हैं। जबकि जिला अस्पताल हापुड़ में छह बेड का मच्छरदानी युक्त डें...