डेंगू से बचाव हेतु शहर में सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी
सिमडेगा, जून 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। पहले से ही मलेरिया प्रभावित जिले के रूप में पहचान रखने वाले सिमडेगा में अब डेंगू को लेकर भी चिंता गहराने लगी है। हाल के दिनों में बानो प्रखंड में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जबकि शहर के जिन इलाकों में पहले डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। शहर के साहू मुहल्ला, बाजारटांड़, सलडेगा, बीरू भवन सहित कई मोहल्लों में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या आम हो जाती है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। इसके बावजूद नप की ओर से नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। हालांकि मलेरिया विभाग द्वारा लगतार स्कूल और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.