मोतिहारी, मई 16 -- मोतिहारी,नसं। डेंगू दिवस पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जीएनएम स्कूल सहित कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम व एएनएम स्कूल की स्टूडेंट को प्राचार्य सहित डॉक्टर व यूनिसेफ के अधिकारी के द्वारा डेंगू की बीमारी के लक्षण से लेकर बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। बताया गया कि डेंगू का सीजन शुरू हो गया है। अक्टूबर तक डेंगू होने का खतरा बना रहता है। इसलिए सावधानी जरूरी है। घर के आस पास जलजमाव नहीं होने दें। साफ सफाई जरूर रखें। घर के छत पर रखे गमला के पानी को रोज बदलें। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक कूलर का पानी रोज बदलें। फ्रिज की भी आउटर पानी को रोज बदल दें। इन्ही जगहों पर डेंगू पनपता है। दिन में भी मच्छरदानी लगा कर सोने की जानकारी दी...