डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुमका, मई 19 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नगर पंचायत कर्मियों को स्वच्छता अपनाने को लेकर शपथ दिलाई गई। बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू प्रकोप का पूर्व इतिहास को मद्देनजर रखते हुए प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजु कुमारी के द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन तथा आगामी मानसून के आगमन को लेकर डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग की व्यवस्था पर चर्चा की गई। डॉ. अंजू कुमारी के द्वारा आम जनों से अपील की गई कि वे स्वच्छता आदतों को अपना कर डेंगू बीमारी से बचाव कर सकते हैं।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता अपनाने के लिए शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- झंडा चौक के पास नाले का स्लैब क्षतिग्रस्त, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.