डेंगू से बचाव के लिए सीधे लार्वा पर करें वार: डीएम
रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर वरिष्ठ संवाददाता । डीएम नितिन भदौरिया ने कहा है कि डेंगू का मरीज पाए जाने पर सम्बन्धित क्षेत्र में जनपद तथा ब्लॉक की टीम विशेष अभियान चलाएं। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से फॉगिंग एवं दवाइयों के छिड़काव करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू से सम्बन्धित रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को डेंगू और चिकनगुनिया नियंत्रण के लिए चिकित्सालयों में डेंगू आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने, जांच व्यवस्था दुरुस्त करने, ब्लड और प्लेटलेट्स व्यवस्था बनाये रखने, आवश्यक औषधि की उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ अंतर्विभागीय सहयोग से व्यापक जनजागरण और प्रचार-प्रसार करने निर्देश दिए। डीएम की अध्यक्षता में जिले में डेंगू और चिकनगुनिया रोग पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.