डेंगू वैक्सीन ट्रायल के लिए फील्ड इन्वेस्टिगेटर का चयन
रांची, अगस्त 27 -- रांची। रिम्स में डेंगू वैक्सीन के क्लीनिकल अध्ययन के लिए प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट (फील्ड इन्वेस्टिगेटर) पद पर चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीन रिसर्च की अध्यक्षता वाली समिति की अनुशंसा पर सरोज कांत मंडल का चयन किया गया है, जबकि पियूष कुमार गुप्ता को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यह नियुक्ति स्वस्थ वयस्कों में पैनाशिया बायोटेक की डेंगू टेट्रावैलेंट वैक्सीन की प्रभावशीलता और सुरक्षा के मूल्यांकन अध्ययन के लिए 17 अगस्त को हुए वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.