डेंगू रोकथाम के लिए मैदान में उतरी स्वच्छता वाहिनी
रिषिकेष, जून 1 -- डोईवाला, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र में डेंगू से बचाव को लेकर हर सप्ताह एक दिन, 7 मिनट अपने लिए अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत स्वच्छता वाहिनी और नगर पालिका की टीमें वार्ड स्तर पर उन स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं, जहां साफ पानी जमा होने से डेंगू के लार्वा पनपने की संभावना रहती है। नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान कूलर, पानी की टंकियों, गमलों व अन्य खुले पात्रों में जमा साफ पानी को मौके पर ही खाली कराया गया। उन्होंने लोगों को डेंगू के लार्वा की पहचान व उससे बचाव के उपाय बताए। सफाई निरीक्षक संकेत ने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए नागरिक सप्ताह में कम से कम एक दिन सात मिनट निकालकर अपने घर व आसपास जमा पानी को अवश्य खाली करें। नगर पालिका की टीम अगले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.