नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने शुक्रवार को अधिकारियों को अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में 1066 खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। समिति ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण मच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोकने के प्रयासों में बाधा आ सकती है। सत्य शर्मा की अध्यक्षता वाली नगर निगम की शीर्ष वित्तीय समिति ने राष्ट्रीय राजधानी के 126 प्रवेश बिंदुओं पर 'बैरियर-फ्री' (बिना रुकावट वाले) टोल कलेक्शन सिस्टम लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। साथ ही 10 वर्षों के लिए 70 मैकेनिकल रोड-स्वीपिंग (सड़क की सफाई करने वाली) मशीनें तैनात करने की 923.57 करोड़ रुपए की परियोजना को भी मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के अनुसार, नगर निगम का लक्ष्य सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में 1066 खाली पदों को भरना है। इनमें 14 एंट...