कन्नौज, सितम्बर 30 -- कन्नौज। बारिश और मौसम में बदलाव के बीच संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जलभराव वाले और पूर्व में डेंगू-मलेरिया से प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर साफ-सफाई, जलनिकासी और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान की जिम्मेदारी 1508 आशाओं और 209 पर्यवेक्षकों को दी गई है। 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलेगा। इसमें आशाएं घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी और बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की पहचान करेंगी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: औपचारिकता बर्दाश्त नहीं, स्वयं करेंगी निगरानी : एसडीएम डीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि संवेदनशील गांवों में जलनिकासी, स्...