डेंगू-मलेरिया से निपटने की तैयारी, अस्पतालों में बेड आरक्षित
अलीगढ़, अगस्त 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया समेत वेक्टर जनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों व ब्लॉक अधीक्षकों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय चिकित्सालयों में डेंगू वार्ड के अंतर्गत 10 बेड व प्रत्येक ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य संस्थान में पांच बेड मच्छरदानी लगाकर आरक्षित रखे जाएंगे। इन बेड पर डेंगू मरीजों के उपचार की व्यवस्था रहेगी। साथ ही सभी संस्थानों में फीवर हेल्प डेस्क स्थापित कर बुखार से पीड़ित मरीजों की त्वरित जांच, पंजीकरण और आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.