गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद। नगर निगम ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए शहर में फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव शुरू कर दिया है। सभी 100 वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है। छह बड़ी मशीनों से सड़कों पर छिड़काव कराया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया मलेरिया विभाग के साथ मिलकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। इस बारे में सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए हैं। छिड़काव कराने के साथ नालियों की सफाई कराने के भी निर्देश दिए हैं ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने बताया पिछले वर्ष डेंगू और मलेरिया के मामले कम आए थे। इसे ध्यान में रखकर इस बार पहले की तरह तैयारी शुरू कर दी है। वार्डों में नियमित रूप से छिड़काव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉगिंग के काम में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.