डेंगू-मलेरिया का लार्वा मिलने पर ब्यौरा होगा तैयार
बागपत, अक्टूबर 6 -- बागपत। जानलेवा बुखार से निपटने को लेकर शासन से सख्ती बरती जा रही है। अब उन इलाकों और घरों को चिह्नित किया जाएगा, जहां मच्छरों से मलेरिया और डेंगू का लार्वा मिला है। उन्हें सूचीबद्ध कर बाकायदा ब्यौरा तैयार किया जाने लगा है। इसके लिए अब तक दो स्तर से हुए हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट की मदद भी ली गई है। बुखार के जानलेवा होते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से लेकर कमिश्नर तक बुखार नियंत्रण पर गंभीर हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को प्लान बनाकर काम करने के लिए कहा गया है। जिसमें सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्करों, आशाओं और आंगनबाड़ी द्वारा किये गये घर-घर सर्वे के ब्यौरा की मदद से उन इलाकों व उनके ऐसे घरों को चिह्नित कर रिपोर्ट बनेगी, जहां मलेरिया या डेंगू का लार्वा मिला है। यह ब्यौरा बनने पर माइक्रोप्लान पर काम होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.