डेंगू मरीज मिलने के बाद आलमपुर गेरिया की बढ़ी निगरानी
फतेहपुर, अगस्त 19 -- फतेहपुर। धाता ब्लाक के आलमपुर गेरिया गांव के रहने वाले दिग्विजय डेंगू पीड़ित मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। गांव में लगातार स्वास्थ्य टीमों की नजर बनी हुई है। संभावित लार्वा वाले स्थानों की जांच के साथ ही ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने बताया कि गांव में डेंगू का मरीज मिलने से यह संभावना है कि आसपास के क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा मौजूद हो सकते हैं। इसी को देखते हुए गांव में लगातार निगरानी की जा रही है। टीमों को घरों के आसपास जमा पानी, कूलर, गमले, नालियों और अन्य पात्रों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: आलमपुर गेरिया में डेंगू मरीज मिलने पर विभाग अलर्ट जहां भी पानी जमा मिलेगा वहां लार्वा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.