लखीमपुरखीरी, मई 16 -- जिले में डेंगू मरीज के लिए 85 बेड अस्पतालों में सुरक्षित है। इसके साथ ही जिला अस्पताल की ब्लडबैंक में संप्रेषण यूनिट होने से प्लेटलेट्स की भी कमी नहीं है। साथ ही डेंगू रोकथाम को मच्छरों के लार्वा को समाप्त किया जा रहा है। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष यह दिवस 'डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी' थीम पर मनाया जा रहा है। इस दौरान डीएमओ हरिशंकर ने सभी को जन जागरूकता की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान डॉ एसपी मिश्रा ने बताया कि डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो साफ ठहरे पानी में पनपने वाले मादा एडीज एजिप्टी (टाइगर मॉ...