डेंगू-बुखार सहित चार मरीजों की इमरजेंसी में मौत
एटा, सितम्बर 7 -- बीते 24 घंटे में मेडिकल कालेज इमरजेंसी में डेंगू, वायरल फीवर, सांस लेने में दिक्कत और हार्ट अटैक पड़ने से गंभीर हालत में पहुंचे चार मरीजों की मौत हो गई। लोहाखार निवासी 55 वर्षीय भारत देवी पत्नी रामसेवक को गंभीर हालत में दामाद विनय कुमार ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी में रविवार शाम 7.12 मिनट पर भर्ती कराया। चिकित्सक ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। भारत देवी को 15 दिन से बुखार आ रहा था। उनका इलाज बागवाला चौराहा स्थित डॉक्टर के यहां से चल रहा था। जांच में प्लेटलेटस कम और इंन्फेक्शन बताया गया। रविवार को उल्टी होने पर उनको मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर उनको चिकित्सक ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृत्यु का अन्य मामला बरथरी निवासी 22 वर्षीय राखी पुत्री योगेन्द्र की वायरल फीवर से मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.