डेंगू पीड़ित के गांव में फागिंग
पूर्णिया, जुलाई 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के धमदाहा स्थित एक डेंगू पीड़ित के गांव में जिला मलेरिया विभाग ने फांगिंग संपन्न करा दी। जिला मलेरिया विभाग के भीडीसीओ रविनन्दन सिंह ने बताया कि दस दिन पूर्व पटना में जांच के दौरान जिले के दो डेंगू पीड़ित रोगी की पहचान हुई थी। इसकी सूचना मलेरिया विभाग को मिलने के बाद फागिंग के लिए टीम गठित कर दी गई थी। डेंगू मरीजों में एक धमदाहा और एक बनमनखी के थे। इनमें धमदाहा के पीड़ित रोगी के गांव पहुंचने के बाद सतर्कता में बचाव के लिए गांव में फागिंग का काम करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.