डेंगू पर वार शुरू, घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के दल
गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। बरसात के साथ डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में घर-घर जाकर सर्वे और जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को रैपिड फीवर मास सर्वे टीमों ने 6,912 घरों तक पहुंचकर बुखार के मरीजों की जानकारी जुटाई। इस दौरान 18 लोगों के डेंगू जांच के लिए रक्त के नमूने लिए गए, जबकि 157 रैपिड डेंगू टेस्ट भी किए गए। स्वास्थ्य विभाग के मीडिया बुलेटिन के अनुसार, जिले में अब तक 2,116 लोगों के नमूने डेंगू जांच के लिए लिए जा चुके हैं और 2,273 रैपिड टेस्ट किए गए हैं। फिलहाल जिले में डेंगू के चार पुष्ट मरीज सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि बुधवार को कोई नया मरीज नहीं मिला और न ही किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी।
डेंगू की रोकथाम के उपाय डेंगू की रोकथाम के लिए टीमों ने बुधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.