देवघर, मई 17 -- देवघर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला भीबीडी कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डेंगू नियंत्रण के लिए समुदाय में जागरूकता फैलाना और जनभागीदारी को मजबूत करना रहा। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी निकालकर दिया बचाव का संदेशकार्यशाला का मुख्य विषय कार्यशाला का मुख्य विषय डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांच करें, साफ करें और ढकेंरहा, जिसमें डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई, पानी जमा न होने देने और बचाव उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर ...