चम्पावत, मई 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में डेंगू दिवस मनाया गया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गोष्ठी हुई। इस वर्ष की थीम सामुदायिक साझेदारी दूर करेंगे डेंगू की बीमारी के तहत जागरुक किया गया। चम्पावत जिला चिकित्सालय में शनिवार को डेंगू दिवस मनाया। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान के निर्देशन पर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर और आसपास पानी जमा न होने देना, साफ-सफाई बनाए रखना और मच्छरों के पनपने के स्थानों को खत्म करना डेंगू से बचाव के सबसे प्रभावी तरीके हैं। यह भी पढ़ें- अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दे :-सिविल सर्जन यह भी पढ़ें- जनभागीदारी कर देखें, सफाई रखें... हारेगा डेंगू यह भी पढ...