डेंगू जांच की दरें निर्धारित, अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई
हमीरपुर, सितम्बर 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। निजी पैथोलॉजी सेंटर में डेंगू जांच के नाम पर अब मनमानी वसूली नहीं हो सकेगी। सीएमओ ने जनपद के समस्त निजी चिकित्सकीय संस्थानों, नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथोलॉजी/डायग्नोस्टिक सेंटर, कलेक्शन सेंटर एवं क्लीनिकों को डेंगू की पैथोलॉजिकल जांच 600 रुपये में करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि दरें शासन से निर्धारित हैं। इससे अधिक वसूली करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। बता दें कि हर साल निजी पैथोलॉजी सेंटर और क्लीनिकों में डेंगू की जांच के नाम पर मरीजों से जमकर वसूली की जाती है। किसी भी सेंटर में जांच की दरों के संबंध में किसी किस्म की कोई भी जानकारी डिस्प्ले नहीं है। जिसके चलते जांच के बाद मरीजों से मनमानी वसूली होती है। ब्लड कलेक्शन सेंटरों का भी यही हाल है। सीएमओ डॉ.अलका शुक्ला ने बताया कि डेंगू की जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.