पिथौरागढ़, मई 1 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुनस्यारी के गांवों मे डेंगू और चिकनगुनिया रोग की रोकथाम को जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल के निर्देश पर आशा कार्यकर्ताओं ने 107 घरों में जाकर 534 लोगों को डेंगू एवं चिकनगुनिया रोग के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने लोगों को घरों पर रखे गमलों, कंटेनरों, खाली बर्तनों, पानी के टंकियो, नालियों की नियमित सफाई करने को प्रेरित किया। बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी 30 सितम्बर तक घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों को डेंगू व चिकनगुनिया रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए आम जनमानस का सहयोग जरूरी है। कहा इस रोग के रोकथाम के लिए जन जागरुकता ही एक कारगर उपाय है। शुरुआती चरण में मरीजों की पह...