डेंगू के 13 नए मरीज मिले
नोएडा, सितम्बर 21 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को डेंगू के 13 नए मरीजों की पुष्टि की। अब कुल मरीजों की संख्या 154 हो गई है। सभी नए मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों की स्थिति सामान्य बताई गई है। सितंबर के तीसरे हफ्ते से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले 12 दिनों में 79 मरीज मिले हैं। डेंगू समेत मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। डेंगू के कुल मरीजों में दूसरे जिलों के मरीज भी शामिल हैं, जिन्होंने यहां के अस्पतालों में इलाज कराया है। सरकारी पोर्टल पर अस्पतालों की ओर से इलाज के दौरान ऐसे मरीजों को गौतमबुद्ध नगर में शामिल कर दिया गया है। मलेरिया विभाग दूसरे जिलों के मरीजों की सूची बना रहा है ताकि उन जिलों के स्वास्थ्य विभाग को मरीज के बारे में जानकारी दी जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.