उन्नाव, सितम्बर 21 -- उन्नाव। जिले में दो और लोगों के डेंगू की पुष्टि हुई है। 70 वर्षीय महिला जिला अस्पताल की जांच में आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिली है। जबकि 19 वर्षीय युवक ने कानपुर में बुखार के बाद जांच कराई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को दो और पॉजिटिव रिपोर्ट डेंगू की आई है। इसमें सुमेरपुर क्षेत्र के रहने वाली 70 वर्षीय महिला सांस, बुखार जुकाम के बस जिला अस्पताल में ओपीडी में इलाज के लिए चिकित्सक को दिखाया था। जांच हुई तो डेंगू निकल आया। इसी तरह शुक्लागंज के रहने वाले एक युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- डेंगू का एक,मलेरिया के दो मरीज मिले दोनों मरीजों के घर, आस पास सफाई, छिड़काव, टीम भेजने की कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ में कराई जांच, बुजुर्ग को स्वाइन फ्लूउन्नाव। सोहरामऊ नवाबगंज के रहने वाल 68 ...