डेंगू के चार नए मरीज मिले, संख्या 21 पर पहुंची
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस साल डेंगू मरीजों की संख्या 21 हो गई है। डेंगू के नए मरीज मिलने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर में डेंगू के हॉट स्पॉट को चिह्नित करने का निर्देश दिया।डेंगू से पीड़ित होने वालों में किशोर और युवा भी शामिल हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि डेंगू मिलने वाली जगहों पर फागिंग कराई जा रही है। जिले में अब तक डेंगू के ज्यादा मरीज मुशहरी प्रखंड क्षेत्र में मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.