डेंगू के एक भी मरीज मिले वहां एहतियाती उपाय सुनिश्चित करें : डॉ सिंह
रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्टेट नोडल अफसर, वेक्टर बोर्न डजीज डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने को सभी जिलों को निर्देश जारी किया गया है। जिला स्वास्थ्य महकमा को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि डेंगू या चिकेनगुनिया के मरीज मिलने पर पता किया जाए कि वह मरीज बाहर से आया है या स्थानीय स्तर पर ही उसे संक्रमण हुआ है। कहीं भी यदि डेंगू या चिकेनगुनिया के एक भी मरीज मिलते हैं तो उस क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी को भेजकर वहां इससे बचाव के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। मरीज को मच्छरदानी में सोने की सलाह के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग व अन्य रोधी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभी छिटपुट मरीज मिल रहे हैं। लेकिन बारिश होने के साथ ही इसकी संख्या और बढ़ेगी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.