डेंगू की रोकथाम के लिए सर्विलांस अभियान शुरू
कोडरमा, जुलाई 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में डेंगू एवं जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के संभावित प्रसार को रोकने और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के जिला वेक्टर जनित रोग कार्यालय ने सघन डेंगू सर्विलांस अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत विशेष रूप से प्रशिक्षित चार वॉलंटियरों की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। इस कार्य में संबंधित क्षेत्रों की सहिया दीदियां भी सहयोग करेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान घरों में कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी से भरे बर्तन एवं अन्य स्थानों की जांच कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान की जाएगी और उन्हें नष्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टीम क्षेत्र में लार्वा सर्वे के साथ-साथ लोगों को डेंगू एवं जेई से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक करेगी。
अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.