डेंगू की जांच के लिए विभाग को मिलीं 600 एलाइजा किट
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जनपद में डेंगू और मलेरिया की समय पर पहचान और प्रभावी इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को 600 नई एलाइजा किट मिल गई हैं। इसके साथ ही विभाग ने सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के मरीजों की अनिवार्य जांच के निर्देश दिए हैं। मौसम में नमी और जलभराव के चलते मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार की आशंका बढ़ गई है। इसको लेकर बुखार पीड़ित मरीज का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। यदि किसी मरीज में डेंगू या मलेरिया के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसका तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.