कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता डेंगू का एक और मलेरिया के दो मरीज सोमवार को मिले। मेडिकल कॉलेज की लैब में कन्नौज के तिर्वा की 30 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। अबतक 18 मरीजों को मलेरिया हो चुका है। डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए शहर के कई क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...