हापुड़, अगस्त 21 -- जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने 23 वर्षीय युवक को डेंगू की पुष्टि के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। यहां जिले में डेंगू को लेकर 23 इलाके संवेदनशील घोषित किए गए हैं और 9 अस्पतालों में मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाये गए हैं। संवेदनशील इलाकों में मच्छरों से रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिला हापुड़ में 23 वर्षीय युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है। युवक हापुड़ शहर के मोहल्ला त्यागीनगर निवासी है। युवक पूना नौकरी करता है। युवक को डेंगू की पुष्टि के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग तुरंत अलर्ट हो गया। सीएमओ के आदेश पर मोहल्ले में डेंगू से रोकथाम के प्रबंध किए गए। 50 मीटर की परिधि में डेंगू से रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। घर घर लार्वा तलाशा गया और लार्वा नष्ट किया। लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

पॉजिटिव मरीज के परिवार के चार...