प्रयागराज, मार्च 13 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न विषयों पर बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत योग और लक्ष्य गीत से हुई। वात्सल्य अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट डॉ. कृतिका अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। प्रो. दीनानाथ ने बुद्ध के जीवन और सामाजिक विमर्श पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने डेंगू, मलेरिया, एड्स, टीबी और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...