नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन के मलेरिया विभाग ने डेंगू व मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न निगम स्कूलों से पहुंचे नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षित शिक्षक डेंगू के मौसम में प्रतिदिन निगम के स्कूलों में छात्रों को डेंगू, मलेरिया के बारे में शिक्षित करेंगे। इससे क्षेत्र में डेंगू के मामलों की संख्या नियंत्रित करने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में जोन की वार्ड समिति अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, उपायुक्त वैरोकपम पुंशिबा सिंह, सहायक आयुक्त आदित्य सिंह व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...