हाथरस, जुलाई 22 -- हाथरस। बारिश का मौसम आते ही अस्पताल में फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। ओपीडी, दवा, पर्चा काउंटर पर भारी भीड़ जुट रही है। मलेरिया, टायफाइड लक्षण वाले मरीज आना शुरू हो गए हैं, लेकिन अभी तक जिले में डेंगू के किसी मरीज की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में सितंबर महीने तक लोगों को विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अवधेश ने बताया कि बारिश के मौसम में में त्वचा सहित डेंगू, टायफायड, पीलिया आदि जलजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के प्रयोग से त्वचा, पीलिया, टायफाइड आदि बीमारी हो जाती हैं। अस्थमा वाले मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वे बारिश में कतई न भीगें। बारिश में डेंगू तेजी से फैल...