भदोही, अप्रैल 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया समेत अन्य बीमारियों से बचाव को अभियान के माध्यम से जन-जन को जागरूक करने को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम ने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। निगरानी समितियां डोर टू डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। ग...