डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मानसून के दौरान वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता एवं जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार की उपस्थिति में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मानसून के साथ डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए सामुदायिक जागरूकता, जलजमाव की रोकथाम और समय पर जांच बेहद आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
कार्यशाला की जानकारी जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने जून 2026 को मलेरिया-रोधी माह के रूप में मनाने की जानकारी देते हुए चिन्हित क्षेत्रों में कीटनाशक छिड़काव, फोकल स्प्रे तथा रक्त पट्ट सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.