डेंगराह महानंदा पुल पर जलजमाव से हादसे का खतरा
पूर्णिया, मई 24 -- बायसी, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाली एनएच-31 पर बायसी थाना क्षेत्र के डेंगराह स्थित महानंदा नदी पुल पर जलजमाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद पुल पर करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे पुल पर बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। राहगीरों ने इसे बड़ी दुर्घटना की आशंका बताते हुए प्रशासन और एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पर जलजमाव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है। लोगों का कहना है कि पानी भर जाने से पुल के गड्ढे नजर नहीं आते और कभी भी कोई वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे महानंदा नदी में गिर सकता है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.