बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। डूडा कार्यालय में तैनात लिपिक 16 अप्रैल से लापता है। शुक्रवार को परिजनों ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पूर्व में लिपिक के साथ काम करने वाली महिला पर गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेते हुए घंटों पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। प्रयागराज का रहने वाला विक्रांत बागपत डूडा कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात है। परिजनों ने बताया कि विक्रांत ने शहर के चमरावल रोड स्थित अर्जुनपुरम कॉलोनी में किराए पर मकान लिया हुआ है। गत 16 अप्रैल से विक्रांत का मोबाइल बंद आ रहा है। यह भी पढ़ें- पिता ने बेटी की दर्ज कराई गुमशुदगी इसके बाद वे मकान पर पहुंचे तो ताला लटका मिला। इसके बाद वे डूडा ऑफिस पहुंचे, वहां पता चला कि 16 अप्रैल से विक्रांत ऑफिस नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली...