डूसू चुनाव लड़ने वाले छात्रों को बड़ी राहत, 1 लाख रुपए की जमानत वाली शर्त पर HC ने निकाला बीच का रास्ता
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को एक बड़ी राहत दी और कहा कि उम्मीदवारों की तरफ से एक लाख रुपए की जमानत राशि केवल उनके माता-पिता ही नहीं बल्कि कोई भी ऐसा व्यक्ति दे सकता है, जो यह राशि देने में सक्षम हो। अदालत ने कहा वैसे तो यह शर्त उचित और सही है, बस इसमें एक बदलाव हो सकता है कि माता-पिता के साथ ही अन्य कोई भी जमानत दे सकता है। इस बारे में 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (आइसा) के दो कार्यकर्ताओं ने उच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी। मामले की सुनवाई के दौरान डीयू के वकील ने बताया कि यह शर्त केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए लगाई गई है। जिसके बाद अदालत ने भी माना कि चुनाव के दौरान सभी कॉलेजों की दीवारें बेहद खराब हो जाती हैं।म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.