नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- पपइस महीने होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए दोनों प्रमुख छात्र संगठनों ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी छात्र परिषद) और NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ) ने 2026-27 के चुनावों के लिए अपने चार-सदस्यीय पैनल की घोषणा कर दी है। इस दौरान दोनों छात्र संगठनों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। दोनों संगठनों ने एक-एक पद पर महिला उम्मीदवारों को उतारा है। इन चारों पदों के लिए 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।ABVP ने की चार प्रत्याशियों की घोषणा ABVP की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में बताया गया कि उसने डूसू अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए उसकी तरफ से इशू मौर्य प्रत्याशी होंगे। वहीं सचिव पद के ल...