नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए अपनी चुनाव समिति घोषित कर दी है। संगठन के दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। डूसू चुनाव में विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों के चयन व चुनाव से संबंधित अन्य सभी निर्णय इसी समिति द्वारा लिए जाएंगे। चुनाव समिति के गठन के साथ ही डूसू चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए समिति की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। चुनाव समिति में राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, विपिन उनियाल, प्रद्युम्न सिंह, शिवांगी खरवाल और हर्ष अत्री को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: आइसा ने यूआर पर युवराज व उपाध्यक्ष पद पर प्रीति को प्रत्याशी घोषित किया चुनाव समिति संयोजक सार्थक शर्म...