नई दिल्ली, अगस्त 5 -- कैंपस में पोस्टर लगाया तो होगी कार्रवाई नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति ने डूसू संविधान के अध्याय-4 की धारा 16(1) के तहत चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर राज किशोर शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी (चीफ इलेक्शन ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश सिंह को मुख्य रिटर्निंग अधिकारी (चीफ रिटर्निंग ऑफिसर) बनाया गया है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ से संबद्ध सभी कॉलेजों और संस्थानों...