नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में विद्यार्थी केन्द्रित सुरक्षित आवास, महिला सुरक्षा, विद्यार्थियों की भागीदारी और बेहतर परिणाम जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। विद्यार्थी परिषद के पैनल से अध्यक्ष पद प्रत्याशी यश डबास ने घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर कहा कि घोषणापत्र के चार प्रमुख बिन्दु आवास, भागीदारी, विश्वास और परिणाम हैं। संगठन का प्रयास हर उस विषय पर काम करने का है जो विद्यार्थी के वर्तमान और भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन हादसे के बाद सुरक्षित विद्यार्थी आवास के लिए विद्यार्थी परिषद ने लगातार आवाज उठाई है और आगे भी इस दिशा में मजबूती से काम करेगी।उपाध्यक्ष यह ...