जमशेदपुर, जुलाई 25 -- 135वें डूरंड कप से पहले जमशेदपुर एफसी ने अपनी टीम को और मजबूत करते हुए चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। क्लब ने डिफेंडर सार्थक गोलुई का अनुबंध बढ़ाने के साथ लीवान कास्टान्हा, रेनियर फर्नांडिस और प्रोवत लाकड़ा को टीम में शामिल किया है। सार्थक गोलुई आगामी इंडियन सुपर लीग सत्र में भी क्लब के लिए खेलेंगे। लीवान कास्टान्हा बहुमुखी डिफेंडर हैं और मोहन बागान सुपर जायंट के लिए खेल चुके हैं। अनुभवी मिडफील्डर रेनियर फर्नांडिस एफसी गोवा से जुड़े हैं और भारतीय टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, प्रोवत लाकड़ा पिछले सत्र में ईस्ट बंगाल एफसी का हिस्सा थे और पहले भी जमशेदपुर एफसी के लिए खेल चुके हैं। यह भी पढ़ें- मोरहाबादी में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, चार जगहों पर होगी पार्किंग जमशेदपुर एफसी डूरंड कप में अपने ग्रुप सी अभ...