हजारीबाग, जुलाई 24 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधिहजारीबाग के राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी परमेश्वर गोप का चयन एक बार फिर देश के प्रतिष्ठित 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए किया गया है। उक्त टूर्नामेंट 27 जुलाई से मणिपुर में शुरू होगा। परमेश्वर गोप को इससे पूर्व 26 जुलाई तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। बताते चलें कि परमेश्वर गोप लगातार पांचवीं बार डूरंड कप में रेफरी की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा वे अब तक करीब 40 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैचों में भी रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। चयन की सूचना मिलने के बाद हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने परमेश्वर गोप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को डूरंड कप के लिए निमंत्रण इस अवसर पर गोप को बधाई देने वालों में झारखंड राज्य के रेफरी इंस्ट्रक्टर भैया मुरारी सिन्हा, जिला फु...