नई दिल्ली, जुलाई 30 -- डूरंड कप : एफसी रेंगदाई ने जीत के साथ किया पदार्पण इंफाल। एफसी रेंगदाई ने गुरुवार को अपने पहले ही डूरंड कप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले चरण के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली इंडियन नेवी फुटबॉल टीम को ग्रुप डी मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। एफसी रेंगदाई की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी खैदेम अमरजीत सिंह ने 58वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। मणिपुर की टीम का एफसी रेंगदाई का यह डूरंड कप में पहला गोल भी था। ग्रुप डी के इस मुकाबले के बाद रेंगदाई की टीम एक मैच में एक जीत के साथ तीन अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...