डूरंड कप की तैयारियों में जुटी जमशेदपुर एफसी, मुकाबला 26 से
जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर। 135वें डूरंड कप के लिए जमशेदपुर एफसी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हेड कोच कैज़ाद अंबापर्दिवाला के नेतृत्व में टीम रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले ग्रुप-सी मैचों के लिए फिटनेस, सामरिक संगठन और टीम समन्वय पर केंद्रित प्रशिक्षण कर रही है।जमशेदपुर एफसी 26 जुलाई को श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी, 4 अगस्त को स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और 13 अगस्त को इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम के खिलाफ खेलेगी। कोच ने खिलाड़ियों के समर्पण और युवाओं के उत्साह की सराहना की।डूरंड कप आगामी आईएसएल सीजन की तैयारी के लिए भी अहम होगा, जहां युवा प्रतिभाएं पहली टीम में जगह पाने का दावा पेश कर सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.