रांची, जुलाई 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डूरंड कप के 135वें संस्करण में इस बार झारखंड की राजधानी रांची को पहली बार मेज़बानी का मौका मिला है। यह राज्य के खेल इतिहास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत 25 जुलाई से होगी, जबकि रांची में मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक खेले जाएंगे। सभी मैच बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होंगे। यहां लीग चरण के कई मुकाबलों के साथ एक क्वार्टर फाइनल मैच भी खेला जाएगा。 यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय फुटबॉल रेफरी प्रशिक्षण शुरूमैचों की रूपरेखा रांची में होने वाले मैचों में इंडियन सुपर लीग की मजबूत टीम जमशेदपुर एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के अलावा भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम भी मैदान में उतरेगी। खास बात यह है कि श्रीलंका सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही...