नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्राधिकरण ने बिसरख के डूब क्षेत्र में सोमवर को बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 25 हजार वर्गमीटर जमीन मुक्त कराई गई। कॉलोनाइजर डूब क्षेत्र में चारदीवारी बनाकर कॉलोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सीईओ रवि कुमार एनजी ने सभी वर्क सर्किल के प्रभारियों को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। बिसरख डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत मिलने पर सोमवार को वर्क सर्किल-तीन के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर और प्रबंधक प्रशांत समाधिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खसरा संख्या- 333 और 334 की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दो घंटे से अधिक समय तक चली का...