नोएडा, मार्च 24 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित और डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और मकानों में रोक के बाद भी बिजली कनेक्शन देने पर अब प्राधिकरण संबंधित कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा। पिछले लगभग एक साल के दौरान किन अवैध कॉलोनियों में कनेक्शन दिया गया, इसकी जांच कराई जा रही है। ग्रेटर नोएडा के महाप्रबंधक परियोजना ने इस संबंध में सभी आठों वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक को पत्र लिखा है। वर्क सर्किल के अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि 23 अप्रैल और 30 जुलाई 2025 के बाद अधिसूचित क्षेत्र एवं डूब क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माणाधीन कॉलोनियों और मकानों में एनपीसीएल और यूपीपीसीएल द्वारा कोई नया बिजली कनेक्शन तो नहीं दिया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारी को सौंपी जाएगी।अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.