नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के मांग के समर्थन में किसान और डूब क्षेत्र के लोगों का शुक्रवार को 25वें दिन भी धरना जारी रहा। किसानों ने चेतावनी जारी की है कि अगर जल्द कनेक्शन देने का निर्णय नहीं हुआ तो बिजली दफ्तर पर विद्युत निगम के अधिकारियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि होली पर्व के बाद भी डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने का निर्णय अभी तक नहीं हो सका है। अब जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो बिजली दफ्तर पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। तब अधिकारियों का किसी तरह का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। आगामी सोमवार को बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। सेक्टर-16 बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय पर चल रहे धरने बड़ी संख्या में महिला भी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.