नोएडा, दिसम्बर 15 -- हिंडन के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन देने की मांग को लेकर किसानों व मजदूर वर्ग के लोगों ने बिजली विभाग के सेक्टर-16 चीफ इंजीनियर के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इससे पहले वह सेक्टर-5 हरौला बारात घर से इकठ्ठा होकर पैदल सेक्टर-16 तक गए। लोगों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस मांग को पूरा करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले किसानों व लोगों ने प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह करीब साढ़े बारह बजे काफी संख्या में किसान हरौला बारात घर में इकठ्ठा हुए। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि दलालों द्वारा बिजली विभाग को चूना लगाया जा रहा है। प्राइवेट रूप से बिजली देकर उगाही कर रहे हैं जिससे राजस्व की चोरी हो रही है। बिजली अधिकारियों से मुलाकात के दौरान पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.